- Hindi News
- Local
- Gujarat
- Not Even A Month After The Inauguration That The Sea plane Closed, Maldives Was Sent For Maintenance
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अहमदाबादएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया से साबरमती रिवर फ्रंट तक सी-प्लेन सर्विस की शुरुआत 31 अक्टूबर को की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद-केवडिया के बीच सी-प्लेन सर्विस की शुरुआत 31 अक्टूबर को की थी, लेकिन एक महीने में ही यह सर्विस बंद हो गई। सी-प्लेन को मेंटेनेंस के लिए शनिवार को मालदीव भेज दिया गया। इसकी वापसी कब होगी, इस बारे में अधिकारी फिलहाल चुप हैं। दैनिक भास्कर ने सी-प्लेन ऑपरेटर कंपनी स्पाइसजेट के कम्युनिकेशन ऑफिसर आनंद देव से बात की तो उन्होंने भी इतना ही कहा, कि प्लेन मेंटेनेंस के लिए भेजा गया है। इसमें कुछ दिन लग सकते हैं। इससे पहले भी 2 बार सर्विस बंद की गई थी।

अहमदाबाद से केवडिया डैम तक शुरू की गई थी सी-प्लेन सर्विस।
2 बार पहले भी रोकी गई थी सर्विस
31 अक्टूबर को उद्घाटन के बाद 1 नवंबर से जनता के लिए सी-प्लेन सर्विस शुरू कर दी गई थी। इन 28 दिनों में सर्विस पहले भी दो बार 3-3 दिन के लिए बंद कर दी गई थी। उस दौरान कहा गया था कि क्रू मेंबर को आराम देने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
50 साल पुराना है सी-प्लेन
सी-प्लेन सर्विस देश में पहली बार शुरू हुई है, लेकिन इसमें इस्तेमाल हो रहा प्लेन 50 साल पुराना है। हालांकि, इसे ऑपरेट करने वाली एयरलाइन का दावा है कि प्लेन बढ़िया हालत में है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया था कि यह सी-प्लेन सबसे सुरक्षित एयरक्राफ्ट में से एक है। इसकी रेग्युलर सर्विस हुई है।

रजिस्ट्रेशन नंबर 8Q-ISC वाले इस सी-प्लेन को 1971 में कनाडा की डे-हेविलेंड कंपनी ने किया था।
सी-प्लेन के मेजरमेंट
- सिटिंग कैपेसिटी: 19 लोग
- वजन: 3377 किलो
- फ्यूल कैपेसिटी: 1419 लीटर
- लंबाई: 16 मीटर
- ऊंचाई: 6 मीटर
- फ्यूल पावर: 272 लीटर/घंटा
- वेट कैपेसिटी: 5670 किलो