5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर और सैम करन ने 3-3 विकेट लिए। आखिरी विकेट आदिल राशिद ने लिया।
- इंग्लैंड ने टॉस जीतकर 9 विकेट पर 231 रन बनाए, कप्तान मोर्गन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए
- ऑस्ट्रेलिया 48.4 ओवर में 207 रन ही बना सका, कप्तान एरॉन फिंच ने 73 रन की पारी खेली
- सीरीज का आखिरी और निर्णायक वनडे 16 सितंबर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में ही खेला जाएगा
इंग्लैंड ने तीन वनडे की सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया। इसी के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीत दर्ज की थी। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक वनडे 16 सितंबर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में ही खेला जाएगा। मैच में 3 विकेट लेने वाले इंग्लिश बॉलर जोफ्रा आर्चर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
2019 वर्ल्ड कप के बाद से ऑस्ट्रेलिया का वनडे में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टूर्नामेंट के बाद से उसने 9 में से 3 ही मैच जीते और 6 हारे हैं। इस दौरान पांच या उससे ज्यादा मैच खेलने वाली 14 टीमों के बीच उसका तीसरा सबसे खराब विनिंग परसेंटेज है।
लाबुशाने और फिंच ने पारी संभाली, लेकिन जीत नहीं दिला सके
दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने 232 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेविड वार्नर लगातार दूसरे वनडे में फ्लाप हुए। जोफ्रा आर्चर की बॉल पर 6 रन बनाकर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस (9) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। आर्चर की बॉल पर उनका कैच भी बटलर ने ही लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 64 बनाने में गंवाए 8 विकेट
इसके बाद कप्तान एरॉन फिंच (73) और मार्नस लाबुशाने (48) ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 107 रन की पार्टनरशिप की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरी टीम 48.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। एक समय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 143 रन था, लेकिन अगले 64 रन में टीम ने 8 विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर और सैम करन ने 3-3 विकेट लिए। आखिरी विकेट आदिल राशिद को मिला।
पांच इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 29 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे, जबकि 117 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद कप्तान इयोन मोर्गन ने सबसे ज्यादा 42 और जो रूट ने 39 रन की पारी खेलते हुए सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
आखिर में टॉम करन ने 37 और आदिल राशिद ने 35 रन की पारी खेली। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई बॉलर एडम जम्पा ने 3 और मिशेल स्टार्क को 2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिशेल मार्श को 1-1 सफलता मिली।
इंग्लैंड: स्कोरकार्ड
खिलाड़ी | रन | गेंद | 4s | 6s |
जेसन रॉय रनआउट (स्टोइनिस) |
21 | 22 | 4 | 0 |
जॉनी बेयरस्टो कै. कैरी बो. स्टार्क | 0 | 7 | 0 | 0 |
जो रूट कै. फिंच बो. जम्पा | 39 | 73 | 4 | 1 |
इयोन मोर्गन एलबीडब्ल्यू बो. जम्पा | 42 | 52 | 5 | 0 |
जोस बटलर एलबीडब्ल्यू बो. कमिंस | 3 | 7 | 0 | 0 |
सैम बिलिंग्स बोल्ड बो. जम्पा | 8 | 28 | 0 | 0 |
क्रिस वोक्स कै. कैरी बो. हेजलवुड | 26 | 39 | 4 | 0 |
सैम करन कै. कैरी बो. स्टार्क | 1 | 5 | 0 | 0 |
टॉम करन बोल्ड बो. मार्श | 37 | 39 | 5 | 0 |
आदिल राशिद नाबाद | 35 | 26 | 3 | 1 |
जोफ्रा आर्चर नाबाद | 6 | 2 | 1 | 0 |
स्कोर: 231/9, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 13
गेंदबाजी: मिशेल स्टार्क: 10-1-38-2, जोश हेजलवुड: 10-2-27-1, पैट कमिंस: 10-3-56-1, मिशेल मार्श: 8-1-49-1, मार्कस स्टोइनिस: 2-0-20-0, एडन जम्पा: 10-0-36-3.
ऑस्ट्रेलिया: स्कोरकार्ड
खिलाड़ी | रन | गेंद | 4s | 6s |
डेविड वॉर्नर कै. बटलर बो. आर्चर | 6 | 11 | 0 | 0 |
एरॉन फिंच बोल्ड बो. वोक्स | 73 | 105 | 8 | 1 |
मार्कस स्टोइनिस कै. बटलर बो. आर्चर | 9 | 14 | 0 | 1 |
मार्नस लाबुशाने एलबीडब्ल्यू बो. वोक्स | 48 | 59 | 3 | 0 |
मिशेल मार्श बोल्ड बो. आर्चर | 1 | 6 | 0 | 0 |
एलेक्स कैरी कै. बटलर बो. राशिद | 36 | 41 | 2 | 0 |
ग्लेन मैक्सवेल बोल्ड बो. वोक्स | 1 | 8 | 0 | 0 |
पैट कमिंस बोल्ड बो. सैम करन | 11 | 19 | 0 | 1 |
मिशेल स्टार्क कै. बटलर बो. सैम करन | 0 | 1 | 0 | 0 |
एडम जम्पा कै. आर्चर बो. सैम करन | 2 | 19 | 0 | 0 |
जोश हेजलवुड | 7 | 10 | 0 | 0 |
स्कोर: 207 ऑलआउट, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 13
विकेट का पतन: 9/1, 37/2, 144/3, 145/4, 145/5, 147/6, 166/7, 166/8, 176/9, 207/10.
गेंदबाजी: क्रिस वोक्स: 10-1-32-3, जोफ्रा आर्चर: 10-2-34-3, टॉम करन: 10-2-28-0, आदिल राशिद: 9.4-0-67-0, सैम करन: 9-0-35-3.
0